हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
मझिआंव. बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में इंट भट्ठा पर कार्यरत छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के कुंदवान गांव निवासी भुनेश्वर पंडु की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके गांव के ही संजय अगरिया को बिहार के नबीनगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मारपीट की घटना 3 मार्च 26 को होली के एक दिन पहले हुई थी. जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर पंडु को संजय अगरिया ने घायल कर दिया था. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया, लेकिन कुछ दिनों बाद लगभग 40 वर्षीय भुनेश्वर पंडु की मौत हो गयी. इसके बाद अप्रैल माह में परिजनों ने बरडीहा थाना में आवेदन दिया. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया गया और संजय अगरिया को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दोनों व्यक्ति सरसतिया इंट भट्ठा पर काम करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










