ePaper

PM Modi in Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी आज घाटशिला में, मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में भाजपा की जनसभा

Updated at : 19 May 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
pm narendra modi in ghatshila jharkhand

घाटशिला में 11 बजे जनसभा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी.

PM Modi आज घाटशिला आ रहे हैं. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करेंगे. मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में भाजपा की विशाल जनसभा होगी.

विज्ञापन

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (19 मई) को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की सभा घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में 11 बजे से होगी.

PM Modi की जनसभा के लिए भाजपा ने की है व्यापक तैयारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीएम मोदी की जनसभा के लिए व्यापक तैयारी की है. उसका दावा है कि रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम मोदी की मऊभंडार में होने वाली जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया.

विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में जनसभा करने के लिए झारखंड आ रहे हैं. पीएम का हेलीकॉप्टर गोल्फ क्लब मैदान मऊभंडार में उतरेगा. यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

एसपीजी ने संभाल रखी है सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी

सभा को सफल बनाने के लिए कई दिनों से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता लगे थे. सभा स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. पीएम की जनसभा को लेकर मऊभंडार शनिवार से ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सभा स्थल से लेकर चॉपर की लैंडिंग तक सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं संभाल ली.

350 पुलिस पदाधिकारी और 2500 जवान सुरक्षा में किए गए तैनात

शनिवार को जोनल आईजी अखिलेश झा के अलावा कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चोथे, उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत अन्य आइपीएस के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. पीएम की जनसभा की सुरक्षा में मऊभंडार से घाटशिला तक 350 पुलिस पदाधिकारियों के साथ 2,500 जवानों की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें

PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में पीएम मोदी की सभा कल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा, 7 आइपीएस, 2500 जवान रहेंगे तैनात

पीएम मोदी के आने से पहले झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन, घाटशिला में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola