पीएम मोदी के आने से पहले झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन, घाटशिला में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी की घाटशिला में चुनावी जनसभा की तैयारी. फोटो : प्रभात खबर
पीएम मोदी के झारखंड आगमन से पहले घाटशिला की सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पीएम मोदी 19 मई को झारखंड आ रहे हैं.
Table of Contents
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (19 मई) को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी जनसभा मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में होगी. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग लगातार सभा स्थल की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं. अतिरिक्त फोर्स को घाटशिला भेजा गया है.
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा प्रशासन
कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे मऊभंडार में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. एसएसपी व ग्रामीण एसपी ने सभा स्थल व गोल्फ ग्राउंड में एसपीजी की टीम के साथ विशेष चर्चा की. झारखंड जगुआर की टीम ने पीएम मोदी की जनसभा से दो दिन पहले सभास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया.
मऊभंडार के गांवों व बस्तियों के लोगों का पुलिस ने जुटाया ब्योरा
इस दौरान पुलिस व झारखंड जगुआर की टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की. इतना ही नहीं, पुलिस ने सभा स्थल के आसपास की बस्तियों व गांवों में जाकर वहां रहने वाले लोगों का ब्योरा भी जुटाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर फोर्स की तैनाती कर दी गई है. सभा की सुरक्षा के मद्देनजर झारखंड जगुआर के अलावा जैप के जवानों को तैनात किया गया.
लोहरदगा, रांची समेत कई जिलों से घाटशिला पहुंची पुलिस फोर्स
लोहरदगा, रांची के अलावा अन्य कई जिले से फोर्स मंगाई गई है. शुक्रवार को कई जिले की फोर्स घाटशिला के मऊभंडार स्थित प्रतिभा मंच मैदान और गोल्फ मैदान पहुंची. बता दें कि पीएम मोदी की सुरक्षा में 7 आईपीएस अधिकारी के अलावा डीएसपी रैंक के 35 अधिकारियों और 2,500 सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
8 जगहों पर की जा रही है बैरिकेडिंग
पीएम मोदी की जनसभा के मद्देनजर 8 जगहों पर मऊभंडार गोल्फ मैदान, मऊभंडार आइसीसी कंपनी के निदेशक बांग्ला जाने वाली दोनों तरफ की सड़क, ताम्र प्रतिभा मंच मैदान के पीछे की सड़क, ताम्र प्रतिभा मंच मैदान, दाहीगोड़ा सर्कस मैदान, चुनुडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास, आइसीसी कारखाना के पास की सड़क समेत अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग की जा रही है.
सभास्थल से पहले इन जगहों पर रोक लिए जायेंगे वाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने वाले वाहनों को दूर ही रोक दिया जाएगा. बताया गया है कि दाहीगोड़ा सर्कस मैदान, चुनुडीह मैदान और कारखाना के पीछे समेत अन्य जगहों पर वाहनों को रोक दिया जाएगा. वहां से आगे लोगों को पैदल ही जाना पड़ेगा.
पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेडिकल टीम का गठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम का गठन किया है. सभा स्थल पर सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी खुद मौजूद रहेंगे. सिविल सर्जन ने जो टीम बनाई है, उसमें डॉक्टर व कर्मचारियों को मिलाकर 9 से अधिक लोगों होंगे. टीम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेश्वर प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ए मित्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत पांडा, सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर निशांत कुमार कुणाल, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया, जिला डीपीसी हाकिम प्रधान, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ बीडीपी साहा व महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ असद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश केसरी शामिल हैं.
कार्डियक एंबुलेंस के साथ दो 108 एंबुलेंस भी रहेंगे तैनात
एक कार्डियक एंबुलेंस तैनात रहेगी, जिसमें डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, ओटी सहायक, टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे. कार्डियक एंबुलेंस में सभी उपकरणों के साथ सभी प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं मौजूद रहेंगी. साथ ही ए पॉजिटिव ब्लड भी उपलब्ध रहेगा. इसके साथ ही सभा स्थल के पास दो 108 नंबर की एंबुलेंस तैनात रहेगी.
पीएम मोदी के खाने-पीने के हैं ये इंतजाम, फूड सेफ्टी ऑफिसर कर रहे प्रबंध
पीएम मोदी की सभा को देखते हुए जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर को नियुक्त कर दिया गया है. उनके द्वारा वहां रहकर प्रधानमंत्री के नास्ता का प्रबंध किया जा रहा है. उनके नास्ता में जूस, डाब का पानी, ड्राई फ्रूट्स, मिनरल वाटर की व्यवस्था की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी आज झारखंड में, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 19 IPS समेत इतने अफसर तैनात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




