ePaper

PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में पीएम मोदी की सभा कल, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा, 7 आइपीएस, 2500 जवान रहेंगे तैनात

Updated at : 18 May 2024 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
pm narendra modi in ghatshila jharkhand security arrangements

एसपीजी ने संभाली हेलीपैड से सभास्थल तक की सुरक्षा. फोटो : प्रभात खबर

PM Modi in Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (19 मई) को झारखंड के घाटशिला में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा में 7 आईपीएस और 2500 जवान तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को जमशेदपुर लोकसभा के घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान (मऊभंडार) में सभा को संबोधित करेंगे. पीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने सभास्थल से लेकर चॉपर की लैंडिंग स्थल तक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है.

PM Modi की सभा से पहले घाटशिला में एसपीजी ने संभाला मोर्चा

गुरुवार को ही एसपीजी की टीम घाटशिला पहुंच चुकी थी. एसपीजी ने शुक्रवार को गोल्फ मैदान एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की दो बार लैंडिग कराकर स्थल की जांच की. शनिवार को गोल्फ मैदान में प्री-रिहर्सल हुआ. रविवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के चॉपर की उक्त स्थल पर लैंडिंग होनी है.

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 7 आईपीएस, 2500 जवान

पीएम की सुरक्षा को लेकर 7 आइपीएस लगाये गये हैं. जोनल आइजी अखिलेश झा के अलावा कोल्हान डीआइजी मनोज रतन चौथे, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, रेल एसपी प्रवीण पुष्कर, सुधांशु जैन व एक आइपीएस को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर करीब 350 पुलिस पदाधिकारी के अलावा 2500 जवान की तैनाती की जा रही है.

पुलिस मुख्यालय ने पूरी की सुरक्षा की तैयारी

पीएम की सभा को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रांची जोनल आइजी की ओर से कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अफसरों की मांग पुलिस मुख्यालय से की गयी थी. इसके लिए जोनल आइजी ने एक प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजा था.

डीएसपी रैंक के 35 अधिकारियों को रांची से पूर्वी सिंहभूम भेजा

इसके आधार पर पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी रैंक के 35 अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम भेज दिया. डीएसपी रैंक के अफसरों में मनीष कुमार, जयश्री कुजूर, नूर मुस्तफा अंसारी, आलोक कुमार, बनारसी प्रसाद, नयन सुख, पतरस बिरूआ, राजवल्लभ पासवान, अरुणा मिश्रा, मंजू कुमारी, झानो हांसदा, मनोज कुमार ठाकुर, प्रभाष नाथ मिश्रा, जय प्रकाश टोप्पो, अनिमेष गुप्ता, सुजीत राय, सतीश कुमार सिन्हा, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, यदु साव, अनूप बड़ाइक, महावीर शिलानंद किंडो, धीरेंद्र नारायण बंका, जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, हेलेन सोय, तारामणि बाखला, नोएल भूषण मिंज, रफायल मुर्मू, अलबिनुसा बाड़ा, प्रदीप उरांव, राजेश कुमार, वीरेंद्र टोप्पो, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, श्रीनिवास और बहामन टूटी की तैनाती की गयी है. सभी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद सीनियर आइपीएस रैंक के अधिकारी करेंगे.

इसे भी पढ़ें

PM Modi In Jharkhand: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान को लव लेटर भेजती थी पिछली सरकार

पीएम मोदी आज झारखंड में, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 19 IPS समेत इतने अफसर तैनात

रांची में नरेंद्र मोदी पर बरसे कांग्रेस नेता जयराम रमेश, बोले- झूठ की महामारी फैला रहे आउटगोइंग प्रधानमंत्री

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola