अवैध बालू के सिंडिकेट पर चोट, एनजीटी की रोक के बावजूद चल रहा था खेल, बहरागोड़ा से 3000 सीएफटी बालू जब्त
खनन विभाग के निरीक्षक द्वारा जब्त बालू | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर किए गए 3000 सीएफटी अवैध बालू भंडारण को प्रशासन ने जब्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बहरागोड़ा के खुदपुटली मौज में लगभग 3000 सेफ्टी बालू भंडारण को जिला खनन इंस्पेक्टर अरविंद उरांव एवं अभिजीत मजूमदार ने जब्त किया. मौके पर सीओ राजा राम सिंह मुंडा, पुलिस बल तैनात था. जब्त बालू को मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा के जिम्मेनामा सौंपा गया. स्थानीय लोगों से बालू भंडारण संबंधित व्यक्ति के बारे में स्थानीय कुछ लोगों से पूछताछ की गई. मगर संबंधित व्यक्ति के बारे में बात नहीं सके. थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.बताया गया कि लंबे समय से इस इलाके में अवैध बालू भंडारण की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद कार्रवाई की गयी. इस छापामारी के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. खनन विभाग अगर लगातार इस क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाए तो ऐसे भंडारण कई जगह से जब्त हो सकता है. प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
आपके शहर में
पहचान करने में जुटी पुलिस यह भंडारण किसके द्वारा किया जा रहा था इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है. छापामारी के दौरान टीम ने आसपास लोगों से पूछताछ की. बताया गया कि अवैध कारोबार के मुख्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए