जनसंख्या वृद्धि देश के विकास में बड़ी चुनौती : प्रधानाचार्य
विश्व जनसंख्या दिवस पर विद्यार्थियों को जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूक करते हुए शिक्षक। | Prabhat Khabar Network
विश्व जनसंख्या दिवस पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में बढ़ती जनसंख्या को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ने इसे गंभीर चुनौती बताया।
विश्व जनसंख्या दिवस पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरुकता के लिए विशेष चेतना सत्र का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या केवल आबादी का प्रश्न नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण से जुड़ी एक गंभीर चुनौती है. प्रत्येक परिवार शिक्षित और जिम्मेदार बनेगा, तभी जनसंख्या संतुलन और समृद्ध भारत का निर्माण संभव होगा. इस दौरान शिक्षिका स्नेहा, शीश चटर्जी, तुलसी महतो, तानिया सिंह समेत कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए