बबीता जी के सिजलिंग वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर, ग्लैमरस अदाएं बनाएंगी दीवाना

Updated:
विज्ञापन

मुनमुन दत्त ग्लैमरस अंदाज फोटो- इंस्टाग्राम

Babita Ji Glamorous Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्त ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस रील शेयर की. इसमें वह काफी हसीन लग रही हैं. खुले बाल और मिडी ड्रेस में वह हुस्न का जलवा बिखेर रही.

विज्ञापन

Babita Ji Glamorous Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी अपने सिजलिंग अवतार से लोगों को खूब इम्प्रेस करती है. उनकी ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने हैं. जैसे ही अदाकार अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है. यह पल भर में वायरल हो जाती है. अब मुनमुन ने अपनी जीवन की कुछ झलक दिखाई हैं, जिसमें वह काफी हसीन लग रही हैं.

विज्ञापन

Babita ji Glamorous Video: बबीता जी का ग्लैमरस वीडियो आया सामने

वीडियो में मुनमुन दत्ता के ट्रैवल डायरी के कई खूबसूरत मोमेंट्स देखने को मिले. इस रील में एक्ट्रेस अलग-अलग डेस्टिनेशन्स पर एंजॉय करती नजर आईं. कहीं वह समुद्र किनारे सुकून के पल बिताती दिखीं, तो कहीं शानदार नजारों के बीच खुद को पूरी तरह खोती हुई नजर आईं. इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ”वे: तुम अकेली ही रहोगी… मैं: अरे वाह, ये तो बहुत बढ़िया है.” उन्होंने आगे कहा, ”मैंने अपने लिए जो लाइफ चुना है और उसे मैं अपनी शर्तों पर जी रही हूं. और मैं इसे किसी और तरह से नहीं जीना चाहती ??”

Babita Character In TMKOC: इस शख्स की पत्नी का रोल निभाती हैं बबीता जी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता, कृष्णन अय्यर की वाइफ का रोल निभाती है. वह एक बंगाली के किरदार में हैं, जो हाउसवाइफ है और गोकुलधाम सोसाइटी में रहती है. जेठालाल उनको काफी पसंद करते हैं. दोनों की जुगलबंदी काफी मजेदार लगती है. बबीता जी अपनी सिजलिंग अदाओं को लेकर भी चर्चा में रहती है.

Munmun dutta, photo- instagram
Munmun dutta, photo- instagram

How Munmun Dutta Started In Glamour World: मुनमुन दत्ता ने ऐसे की थी ग्लैमर वर्ल्ड में शुरुआत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने के लिए मशहूर मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में टीवी शो ‘हम सब बाराती’ से की थी. अभिनेत्री ने पूजा भट्ट की ओर से निर्देशित फिल्म हॉलिडे में एक छोटी भूमिका में नजर आई. डिनो मोरिया, गुलशन ग्रोवर और ओंजोली नायर अभिनीत यह फिल्म 1987 की अमेरिकी फिल्म डर्टी डांसिंग का रीमेक है.

Munmun dutta, photo- instagram

यह भी पढ़ें- Munmun Dutta उर्फ बबीता जी ने खोले दिल के राज, ड्रीम हसबैंड के बारे में किया खुलासा

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘जेठा जी’ के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बबीता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत कम्फर्टेबल हूं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola