पहले था भगवा अब हो गया हरा, लालू-राबड़ी की एंट्री से पहले बदला 39 हार्डिंग रोड बंगले का रंग
पहले भगवा और अब हरे रंग का बंगला
Rabri Devi New Residence: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की एंट्री से पहले आवास का रंग बदल गया है. पहले बंगले का रंग भगवा था, जो अब हरा हो गया है.
Rabri Devi New Residence: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. दूसरी तरफ राबड़ी देवी को जो 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है, उसे नए रंग में बदल दिया गया है. पहले 39 हार्डिंग रोड स्थित बंगले का रंग भगवा था लेकिन अब हरा हो गया है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की एंट्री से पहले बंगले का मेकओवर किया जा रहा है.
आपके शहर में
राबड़ी देवी को मिला 7 दिनों का अल्टीमेटम
राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश दिया गया है. 22 जून को ही भवन निर्माण विभाग की ओर से बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. ऐसे में अब राबड़ी देवी को 7 दिनों की मोहलत दी गई है. अगर राबड़ी देवी 7 दिनों के अंदर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली नहीं करतीं हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री नन्द किशोर राम को मिला 10 सर्कुलर रोड आवास
10 सर्कुलर रोड स्थित आवास आवास डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नन्द किशोर राम को आवंटित किया गया है. राबड़ी देवी को भेजे गए नोटिस में यह लिखा गया था कि बंगला खाली नहीं होने की वजह से नन्द किशोर राम अब तक इसमें नहीं रह पा रहे हैं.
नोटिस में उन सभी तारीखों का जिक्र किया गया जब-जब राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. आखिर में यह स्पष्ट किया कि बिहार सरकारी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली एवं बेदखली) संशोधन अधिनियम 2024 के तहत 7 दिनों के अंदर बंगला खाली किया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: पटना के लोगों को जोरदार झटका, होल्डिंग टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितने रुपये अधिक देने पड़ेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए