चाकुलिया में गजराज ने मचाया उत्पात, गोदाम का शटर तोड़ चावल कर गया चट
प्रखंड कार्यालय मुख्य सड़क पर रामलाल हाथी, रामलाल हाथी द्वारा तोड़ा गया गोदाम का शटर
Elephant Enters Chakulia: पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया नगर क्षेत्र में सोमवार रात जंगली हाथी ‘रामलाल’ घुस आया. हाथी ने एसएफसी गोदाम का शटर तोड़कर चावल खाया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
राकेश सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
Elephant Enters Chakulia: पूर्वी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी रामलाल सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में घुस गया. रामलाल हाथी सबसे पहले वाजपेयी कॉलोनी में घुसा. वाजपेयी कॉलोनी में हाथी घुसने की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई.
गोदाम का शटर तोड़ चावल खाया
इसके बाद रामलाल प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एसएफसी गोदाम में पहुंच गया. गोदाम का शटर तोड़कर बड़े आराम से चावल खाया. इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई. हाथी द्वारा शटर तोड़ने के बाद कुछ लोग गोदाम का चावल लेकर भाग रहे थे. हालांकि पुलिस ने चावल बरामद कर वापस गोदाम में रखवा दिया. लोगों ने शोर गुल मचा कर हाथी को खदेडने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम और चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई.
हाथी को खदेड़ने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
चाकुलिया पुलिस ने माइकिंग कर लोगों को हाथी से दूर रहने की अपील की. क्विक रिस्पांस टीम ने हाथी को हवाई पट्टी की ओर खदेड़ दिया. जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान रामलाल हाथी काफी देर तक प्रखंड कार्यालय के समीप मुख्य सड़क पर आराम से घूमता रहा. मंगलवार की सुबह रामलाल हाथी लोधाशोली पंचायत स्थित कलसीमूंग तालाब पहुंचा. तालाब में घंटों स्नान के हाथी पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर गया.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए