दिलीप बिल्डकॉन का मेन गेट 3 घंटे बंद रखा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में फोर लेन निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी के मुख्य द्वार पर बुधवार को भाजपाइयों ने बालू उठाव को लेकर पांच घंटे तक हंगामा किया. कंपनी के मुख्य द्वार तीन घंटे तक बंद रखा. कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर ने दूरभाष पर बात होने के बाद मामला शांत हुआ. ट्रैक्टर मालिक […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में फोर लेन निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकॉन ठेका कंपनी के मुख्य द्वार पर बुधवार को भाजपाइयों ने बालू उठाव को लेकर पांच घंटे तक हंगामा किया. कंपनी के मुख्य द्वार तीन घंटे तक बंद रखा. कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर ने दूरभाष पर बात होने के बाद मामला शांत हुआ. ट्रैक्टर मालिक रतन पैड़ा पहुंचे. जानकारी ली कि वाहन किसने रोका है. उस समय श्री चतुर्वेदी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया. इसके कारण मालिक और मजदूरों ने हंगामा किया. उनका कहना था कि किस कारण से बालू परिचालन रोका गया है. काम बंद कर देने से मजदूरी कौन देगा. हम चालन काट दिये हैं.
उन्हें भुगतान कौन करेगा. अगर काम बंद करना है तो पुराना काम बंद रहे. सूचना पाकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया सोमाय हांसदा, निर्मल दुबे पहुंचे. मुखिया ने लाइजिंग ऑफिसर से बात करते हुए कहा कि विकास कार्य में बाधा नहीं पड़ना चाहिए. ट्रैक्टर मालिक अगर चालान दिखा रहे हैं तो उनका बालू सही है. जो चालान दिखायेगा. उससे बालू लिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










