बागजांता में धरना शुरू

Published at :14 Aug 2013 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बागजांता में धरना शुरू

मुसाबनी : मंगलवार सुबह से बागजांता माइंस के भूतपूर्व सुरक्षा कर्मियों ने काम से हटाये जाने के विरोध में बादिया–बागजांता सड़क किनारे बेमियादी धरना पर बैठ गये. धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार वे 10 वर्षो से बागजांता माइंस में अपनी सेवा देते आ रहे थे. 12 जुलाई 13 को रोजगार से वंचित कर […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मंगलवार सुबह से बागजांता माइंस के भूतपूर्व सुरक्षा कर्मियों ने काम से हटाये जाने के विरोध में बादियाबागजांता सड़क किनारे बेमियादी धरना पर बैठ गये.

धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार वे 10 वर्षो से बागजांता माइंस में अपनी सेवा देते रहे थे. 12 जुलाई 13 को रोजगार से वंचित कर दिया गया. धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार उन्होंने प्रबंधन और प्रशासन को आवेदन देकर उचित विचार करने का अनुरोध किया था.

आज तक प्रबंधन द्वारा उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया गया. इसके कारण बेरोजगारी के शिकार होकर हम लोगों का परिवार भूखमरी के कगार पर गया है. धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार मंगलवार सुबह में धरने पर बैठे हैं. 14-15 अगस्त तक भूख हड़ताल, 16 अगस्त से बेमियादी चक्का जाम किया जायेगा. धरना में छोटेराय बेसरा, तापस शर्मा, विकास शर्मा, अरूण राय, त्रिलोचन भकत, स्वपन सिन्हा, कार्तिक पातर, तपु मंडल समेत कई लोग बैठे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola