टाटा मोटर्स कर्मचारियों के खाते में बढ़ेगी 19,750 रुपए की वेतन वृद्धि, नई सुविधाओं से मिलेगा फायदा 

Published by :Priya Gupta
Published at :29 Apr 2026 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स ग्रेड रिवीजन में 19,750 रुपये की वेतन वृद्धि, मेडिकल कवर बढ़ा, नई सुविधाओं से कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट 

Jamshedpur News: टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच बीते 19 मार्च को हुए ग्रेड रिवीजन समझौते को लेकर मंगलवार को हलचल रही. कंपनी के जनरल ऑफिस में शाम 4 बजे आयोजित बैठक के दौरान प्रबंधन ने यूनियन प्रतिनिधियों को वेतन वृद्धि और नए ये नियमों की बारीकियों से रूबरू कराया. प्रबंधन ने फिक्स्ड राइज के वितरण का पूरा खाका यूनियन सदस्यों के बीच रखा. इस बार के समझौते में कुल 19,750 की मासिक वृद्धि हुई है. बैठक में प्रबंधन की ओर से ईआर अधिकारी सौमिक रॉय, हरेंद्र प्रताप, केशव मणि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष, महामंत्री, सभी ऑफिस बियरर और कमेटी मेंबरों ने हिस्सा लिया. बैठक में कमेटी मेंबरों ने वेतन वृद्धि और ग्रेड को लेकर कई सवाल पूछे. जिनका प्रबंधन ने विस्तार से जवाब दिया.

टी ग्रेड का नया स्वरूप: जून-जुलाई तक करना होगा इंतजार

”ई” और ”जिओ” ग्रेड का विलय कर एक नया एकीकृत ”टी” ग्रेड बनाना है. प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि तकनीकी कारणों और सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया के चलते यह बदलाव वर्तमान में सिस्टम पर दिखाई नहीं देगा. इसे पूरी तरह लागू होने में जून-जुलाई तक का समय लग सकता है. तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत ही डेटा दिखेगा.

मेडिकल सपोर्ट स्कीम में बड़ा बदलाव: अब 2 लाख की जगह 5 लाख का कवर

मेडिकल सपोर्ट स्कीम में अब मेडिकल क्लेम की अधिकतम सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है. इस सुविधा के एवज में अप्रैल माह में होने वाली कटौती 500 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए की गई है. अब कर्मचारियों को कुल क्लेम का 60% हिस्सा प्राप्त होगा. साथ ही लीव बैंक को 90 दिनों से बढ़ाकर 100 दिन कर दिया गया है.

ब्लॉक क्लोजर और नया फ्लेक्सी क्लोजर नियम

पहले की तरह साल में अधिकतम 24 ब्लॉक क्लोजर का प्रावधान बरकरार रहेगा. इस बार के ग्रेड समझौते में पहली बार फ्लेक्सी क्लोजर का नया प्रावधान जोड़ा गया है.

वेतन वृद्धि का गणित: चार वर्षों में ऐसे मिलेगा लाभ

19,750 रुपये की कुल वृद्धि को चार वर्षों में (पहले साल 55 और दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में क्रमशः 15-15 प्रतिशत) के अनुपात में बांटा गया है.

1. प्रथम वर्ष (10,862 रुपए): इसमें बेसिक पे में 7,970 रुपए की वृद्धि शामिल है. साथ ही एचआरए (797 रु) और एलटीए (662 रु) का लाभ मिलेगा.

2. द्वितीय वर्ष (2,962 रुपये): मुख्य रूप से फिक्स्ड महंगाई भत्ता (एफडीए ) में 2,232 रुपए की वृद्धि होगी.

3. तृतीय और चतुर्थ वर्ष: हाउस मेंटेनेंस (963 रु), चिल्ड्रन हॉस्टल अलाउंस (500 रु) और पीसीए (1000-1500 रु) की वृद्धि होगी.

1. श्रेणी ए : बेसिक और मुख्य भत्ते (10,282)

  • बेसिक पे: पहले वर्ष में ही 7,970 रुपए की वृद्धि
  • एफडीए : दूसरे वर्ष में 2,232 रुपए जुड़ेंगे.
  • सालाना इंक्रीमेंट: पहले वर्ष में 80 रुपए 

2. श्रेणी बी: अन्य भत्ते ( 7,740)

  • पहले वर्ष: एचआरए (797 रुपए) और एलटीए (662 रुपये) का लाभ मिलेगा.
  • दूसरे वर्ष: यूनिफॉर्म मेंटेनेंस में 355 रुपए जुड़ेंगे.
  • तीसरे और चौथे वर्ष: हाउस मेंटेनेंस (963-963 रुपए), चिल्ड्रन हॉस्टल अलाउंस (500-500 रुपए) और पीसीए (नया) के तहत तीसरे साल 1000 रुपए और चौथे साल 1500 रुपए की बड़ी वृद्धि होगी.

3. श्रेणी सी: इनडायरेक्ट लाभ (1,728)

  • पीएफ (12%): कुल 1,234 रुपए (पहले वर्ष 966 और दूसरे वर्ष 268 रुपए).
  • ग्रेच्युटी (4.81%): कुल 495 रुपए (पहले वर्ष 387 और दूसरे वर्ष 107 रुपए).

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

 यह भी पढ़ें: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola