दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद गर्मी से राहत, फोटो एएनआई

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने यूटर्न ले लिया है. सुबह-सुबह कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई.

विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं. जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

मंगलवार को दिन में भी हुई बारिश

दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को दिन के दौरान हल्की बारिश हुई, जिसमें पालम और लोदी रोड पर सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच मामूली वर्षा दर्ज की गई.

तापमान में मामूली गिरावट

मंगलवार को शहर के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह अप्रैल महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन था.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बदलाव

मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में वर्तमान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है और उत्तर-पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में खलल डालेगा मौसम, 142 सीटों पर वोटिंग और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola