घुटिया में भूमि विवाद, पुलिस से धक्का-मुक्की

Published at :14 Aug 2013 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
घुटिया में भूमि विवाद, पुलिस से धक्का-मुक्की

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित घटिया गांव में मंगलवार को जमीन विवाद का मामला सामने आया. इसी गांव के जय सिंह और उनके परिवार वालों ने इसी गांव के कार्तिक सिंह और प्रफुल्ल सिंह की जमीन पर जबरन कब्जा कर धान रोपनी कर रहे थे. इसका जब कार्तिक और प्रफुल्ल सिंह […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित घटिया गांव में मंगलवार को जमीन विवाद का मामला सामने आया. इसी गांव के जय सिंह और उनके परिवार वालों ने इसी गांव के कार्तिक सिंह और प्रफुल्ल सिंह की जमीन पर जबरन कब्जा कर धान रोपनी कर रहे थे.

इसका जब कार्तिक और प्रफुल्ल सिंह ने विरोध किया, तो जय सिंह और उनके परिवार वालों ने जान मारने की धमकी दी. लाठीडंडा निकाल लिया, तब कार्तिक और प्रफुल्ल सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

थाना से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो जय सिंह और उनके परिजनों ने पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की. बाद में पुलिस जय सिंह को हिरासत में लेकर थाना ले लायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola