उलदा : वाहनों के प्रवेश पर रोक, लगा बेरियर

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 किनारे स्थित छोटा उलदा गांव में कच्ची सड़क लोहा टाल वालों के भारी वाहनों के कारण दलदल बन गया है. इससे इसी सड़क के किनारे स्थित उलदा प्रावि कीचड़ों से घिर कर टापू में तब्दील हो गया है. स्कूली बच्चों और शिक्षकों को स्कूल जाने में काफी […]
गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 किनारे स्थित छोटा उलदा गांव में कच्ची सड़क लोहा टाल वालों के भारी वाहनों के कारण दलदल बन गया है. इससे इसी सड़क के किनारे स्थित उलदा प्रावि कीचड़ों से घिर कर टापू में तब्दील हो गया है.
स्कूली बच्चों और शिक्षकों को स्कूल जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी रही है. बच्चे कीचड़ मय सड़कों में गिर कर दुर्घटना के शिकार बन रहे हैं. ग्रामीणों का गांव से निकलना मुश्किल हो गया है.
कई बार ग्रामीणों ने लोहा टाल वालों को कच्ची सड़क में भारी वाहन नहीं ले जाने को कहा, पर कोई नहीं माना. सोमवार को ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और सड़क में ग्रामीणों ने बांस का बेरियर लगाकर कच्ची सड़क पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी. ग्रामीणों का कहना था पीसीसी सड़क बनेगी, तब भारी वाहन प्रवेश करें, या फिर बरसात बाद ऐसा करें, परंतु टाल वालों ने नहीं माना. इससे यहां स्थिति तनावपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










