गालूडीह शिविर में ही रहेगा कार्यालय

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में वर्षो से संचालित लघु वितरण प्रमंडल संख्या–चार और दाया नहर प्रमंडल संख्या–एक का कार्यालय हेंसल और राजनगर स्थानांतरित कर दिया गया था. दोनों कार्यालय को एक जुलाई को ही स्थानांतरण करने का सरकारी आदेश दिया गया था, परंतु दोबारा 27 जुलाई को कार्यालयों के स्थानांतरण के आदेश […]
गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह शिविर में वर्षो से संचालित लघु वितरण प्रमंडल संख्या–चार और दाया नहर प्रमंडल संख्या–एक का कार्यालय हेंसल और राजनगर स्थानांतरित कर दिया गया था.
दोनों कार्यालय को एक जुलाई को ही स्थानांतरण करने का सरकारी आदेश दिया गया था, परंतु दोबारा 27 जुलाई को कार्यालयों के स्थानांतरण के आदेश को निरस्त करते हुए जो जहां कार्यालय था, वहीं रखने का आदेश निर्गत कर दिया गया. इसकी पुष्टि परियोजना पदाधिकारी ने की है.
इतना ही नहीं, लिंक नगर मुसाबनी और स्ट्रेक्टर डिवीजन– दो के स्थानांतरण के आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है. इन दोनों कार्यालय का स्थनांतरण चालियामा और हेंसल हुआ है. इससे परियोजना कर्मी परेशान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










