37 विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद

Published at :08 Aug 2013 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
37 विद्यालयों में मध्याह्न् भोजन बंद

– राजन सिंह – शिक्षा विभाग की लापरवाही से राशि के अभाव में चाकुलिया प्रखंड चाकुलिया : शिक्षा विभाग की लापरवाही से राशि के अभाव में चाकुलिया प्रखंड के 37 प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में विगत एक माह से मध्याह्न् भोजन बंद है. यह संख्या बढ़ भी सकती है. भोजन बंद होने से स्कूलों में […]

विज्ञापन

– राजन सिंह –

शिक्षा विभाग की लापरवाही से राशि के अभाव में चाकुलिया प्रखंड

चाकुलिया : शिक्षा विभाग की लापरवाही से राशि के अभाव में चाकुलिया प्रखंड के 37 प्राथमिक तथा मध्य विद्यालयों में विगत एक माह से मध्याह्न् भोजन बंद है. यह संख्या बढ़ भी सकती है.

भोजन बंद होने से स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार घट रही है. अभाव के इस मौसम में गरीब बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिल रहा है. वहीं 151 अन्य विद्यालयों में भी राशि नहीं है. इन स्कूलों में मध्याह्न् भोजन माइनस में चल रहा है और कभी बंद हो सकता है. शिक्षा विभाग द्वारा समय पर फंड मुहैया नहीं कराया जा रहा है. अनेक स्कूलों में रसोइयों के मानदेय का भुगतान भी नहीं हुआ है.

डिमांड से कम मिली राशि

बीआरसी द्वारा वर्ष 2013 के सितंबर माह तक जिला से 37,92,028 रुपये की मांग की गयी थी, परंतु जिला द्वारा 21,34,900 रुपये दिये गये. इस तरह 16,57,128 रुपये माइनस रहा. मध्याह्न् भोजन बंद होने का यह एक प्रमुख कारण है.

8,92,100 का भुगतान नहीं

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मध्याह्न् भोजन मद में विगत दिनों 8,92,100 का चेक दिया गया था. 20 जुलाई को उक्त चेक को संबंधित बैंक में जमा किया गया, परंतु आज तक बैंक से सरस्वती वाहिनी के खाता में राशि ट्रांसफर नहीं की गयी.

क्या कहते हैं डीएसइ

जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर ने दूरभाष पर कहा कि चेक भेज दिया गया है. एक दो दिन में राशि मिल जायेगी और मध्याह्न् भोजन शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola