सिल्कोसिस से एक और मौत

ओक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एसो. ऑफ झारखंड गंभीर मुसाबनी : रविवार सुबह धूल से पीड़ित धोबनी के पोदनो मुमरू (42) की सिल्कोसिस बीमारी से उसके घर में मौत हो गयी. पोदनो मुमरू तेरेंगा के एक सफेद पत्थर के क्रशर में काम करता था. काम करने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी और पिछले दो […]
ओक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एसो. ऑफ झारखंड गंभीर
मुसाबनी : रविवार सुबह धूल से पीड़ित धोबनी के पोदनो मुमरू (42) की सिल्कोसिस बीमारी से उसके घर में मौत हो गयी. पोदनो मुमरू तेरेंगा के एक सफेद पत्थर के क्रशर में काम करता था.
काम करने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गयी और पिछले दो वर्षो से वह घर में बिना उचित इलाज के पड़ा था. जानकारी हो कि ओसज के महासचिव सुमित कर के दबाव पर नौ जुलाई को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मिंज के नेतृत्व में दो सदस्यी चिकित्सकों के दल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोदनो मुमरू की भी जांच की थी.
स्वास्थ्य विभाग के जांच के कुछ दिनों बाद पोदनो मुमरू की इलाज के अभाव में मौत हो गयी. पोदनो मुमरू की मौत के बाद उसकी पत्नी बासो मुमरू के कंधे पर पुत्र चंद्राय मुमरू (3) तथा छह माह की बच्ची का दायित्व है.
बासो मुमरू पिछले दो वर्षो से पोदनो की बीमारी के बाद जंगल से लकड़ी ला कर उसे बेच कर परिवार पाल रही थी. आर्थिक तंगी के कारण बासो मुमरू उसके बीमार पति पोदनो मुमरू का एक्सरे भी नहीं करा पायी. बिना एक्सरे तथा उचित इलाज के पोदनो मुमरू ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










