गुड़ाझोर के 20 समर्थक आजसू में शामिल

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
गुड़ाझोर के 20 समर्थक आजसू में शामिल

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर गांव में सोमवार को आजसू की बैठक में सुनील सिंह के नेतृत्व में 20 समर्थक आजसू में शामिल हो गये, जिनका घाटशिला जिप सदस्य सह आजसू नेता राजू कर्मकार ने माला पहना कर स्वागत किया. आजसू में शामिल होने वालों में सुनील सिंह, लक्ष्मण सिंह, बरजू […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत स्थित गुड़ाझोर गांव में सोमवार को आजसू की बैठक में सुनील सिंह के नेतृत्व में 20 समर्थक आजसू में शामिल हो गये, जिनका घाटशिला जिप सदस्य सह आजसू नेता राजू कर्मकार ने माला पहना कर स्वागत किया.

आजसू में शामिल होने वालों में सुनील सिंह, लक्ष्मण सिंह, बरजू सिंह, केंद्रा सिंह, संजय सिंह, राहुल मुंडा, सोमवारी सिंह, पुष्पा सिंह आदि शामिल हैं. गुड़ाझोर गांव में आज आजसू के प्रयास से ही 25 केबी का एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इस गांव में पहले से 16 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जो महीनों पूर्व जल गया था.

आज आजसू नेता राजू कर्मकार ने प्रयास से यहां 25 केबी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इससे महीनों बाद इस गांव में बिजली पहुंची. मौके पर आजसू नेता राजू कर्मकार, प्रभाष पातर, लक्ष्मण सबर, संतोष महतो, आकाश मुमरू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola