शुरू हुई Motorola Edge 70 Pro की सेल, खरीदने से पहले जानिए इसके फीचर्स

Published by :Shivani Shah
Published at :29 Apr 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Moto Edge 70 Pro Sale

मोटो एज 70 प्रो सेल शुरू

Motorola Edge 70 Pro की पहली सेल भारत में शुरू हो गई है. इसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है और बैंक ऑफर्स के साथ 2000 रुपये तक की छूट मिल रही है. फोन में स्मूद डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा सेटअप जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Motorola के लेटेस्ट मॉडल Edge 70 Pro की पहली सेल आज से भारत में शुरू हो गई है. कंपनी ने इस मॉडल को Edge 70 सीरीज के तीसरे मॉडल के तौर पर पेश किया है. प्रीमियम डिजाइन के साथ इस नये मॉडल में पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इस मॉडल में बड़ी बैटरी और हाई-रिजोल्यूशन कैमरा सेटअप मिलेगा, जो इसे 40 हजार के प्राइस सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बनाता है.

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

Motorola Edge 70 Pro में दो वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसमें-

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये और
  • 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है.

पहली सेल के मौके पर कंपनी बैंक ऑफर दे रही है. ऐसे में अगर ग्राहक मॉडल को खरीदते समय HDFC और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही कंपनी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है.

ग्राहक इसे Flipkart, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

डिजाइन और लुक

यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और इसमें PANTONE कलर फिनिश दी गई है. Lily White में मार्बल जैसा लुक मिलता है, Tea वेरिएंट में स्मूद फिनिश और Titan वेरिएंट में फैब्रिक टेक्सचर दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है.

फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसके साथ वेपर चैंबर कूलिंग भी मिलती है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है.

कैमरा सेटअप

इस फोन में 50MP का LYTIA-710 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है, जो मैक्रो शॉट्स के लिए भी काम करता है. फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि सभी कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन Android 16 पर काम करेगा और इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है.

यह भी पढ़ें: Vivo से OnePlus तक, मई में लॉन्च होने वाले हैं दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola