गढ़वा में खाना बनाने को लेकर बहन से हुई बहस, युवती ने जान देने की कोशिश की

प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI Image)
Garhwa News: गढ़वा में एक मामूली घरेलू विवाद उस वक्त गंभीर बन गया, जब खाना बनाने को लेकर बहन से हुई कहासुनी के बाद गुस्से में एक युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसस जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक मामूली घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, यहां गुस्से में आकर एक युवती ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. समय रहते परिजनों की सतर्कता और डॉक्टरों के प्रयास से उसकी जान बच गई.
बहन से विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम
गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र स्थित सिल्लीदाग गांव के गरई टोला निवासी मुरारी राम की 18 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी ने घरेलू विवाद के बाद यह कदम उठाया. बताया जा रहा है कि खाना बनाने और रसोई के काम को लेकर उसकी अपनी बहन से कहासुनी हो गई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर झगड़े में बदल गई.
गुस्से में खाया कीटनाशक, बिगड़ी हालत
आपसी नोक-झोक इतनी बढ़ गई कि राधिका ने आवेश में आकर घर में रखा कीटनाशक गटक लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.
प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर
परिजन तुरंत उसे रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
समय पर इलाज से बची जान, हालत स्थिर
गढ़वा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










