गालूडीह बराज डैम में 91 मीटर तक पानी स्टोर

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम के सभी 18 फाटक (गेट) रविवार की सुबह सात बजे बंद कर दिये गये थे. 24 घंटे के अंदर यानी सोमवार सुबह सात बजे तक इस डैम में 91 मीटर तक पानी स्टोर हो गया है. डैम में मीटर का निशान लगा है, 91 मीटर तक पानी […]
गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम के सभी 18 फाटक (गेट) रविवार की सुबह सात बजे बंद कर दिये गये थे. 24 घंटे के अंदर यानी सोमवार सुबह सात बजे तक इस डैम में 91 मीटर तक पानी स्टोर हो गया है. डैम में मीटर का निशान लगा है, 91 मीटर तक पानी पहुंच गया था.
परियोजना पदाधिकारियों के अनुसार 92 मीटर तक पानी स्टोर होने के बाद दायीं नहर में पानी छोड़ा जाना है. संभावना व्यक्त की गयी मंगलवार तक 92 मीटर लेबल तक पानी पहुंच जायेगा. तब मंगलवार शाम या फिर बुधवार सुबह दायीं नहर में पानी छोड़ा जा सकता है. रविवार से इस डैम के सभी फाटक बंद होने से गालूडीह बराज के पश्चिमी दिशा में सुवर्णरेखा नदी में पानी डबाडब भर गया है.
दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. पानी के साथ बरसाती कचड़ों का अंबार भी डैम में लग चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










