मुसाबनी में शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी में शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुसाबनी : मुसाबनी पुलिस ने गस्ती के दौरान लोको लाइन बस्ती के पास सड़क पर साइकिल से शराब लेकर जाते कांत मंडल को गिरफ्तार कर लिया. सअनि आरपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस गस्ती में निकली थी. पुलिस को देखकर कांत मंडल भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा. कांत मंडल धालभूमगढ़ के छावाड़िया […]

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी पुलिस ने गस्ती के दौरान लोको लाइन बस्ती के पास सड़क पर साइकिल से शराब लेकर जाते कांत मंडल को गिरफ्तार कर लिया. सअनि आरपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस गस्ती में निकली थी. पुलिस को देखकर कांत मंडल भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा.

कांत मंडल धालभूमगढ़ के छावाड़िया गांव का रहने वाला है. पुलिस ने तीन बैग में टय़ूब तथा गैलेन में रखे करीब 40 लीटर शराब तथा साइकिल समेत उसे पकड़ कर थाना लायी. कांड मंडल के अनुसार वह धालभूमगढ़ के नदी किनारे शराब भट्टियों से शराब खरीदकर उसे सुवर्णरेखा नदी पार कर साइकिल से मुसाबनी लाकर बेचता है. पुलिस ने कांत मंडल के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola