हाइवा से बाइक सवार की मौत

पटमदा : पटमदा के दिघी मुख्य सड़क पर रविवार को सड़क का काम करवा रहे केके बिर्ल्डस के हाइवा ने मोटरसाइकिल (जेएच-05 एपी 2550) को चपेट में ले लिया. इससे इस पर सवार परसुडीह के भुवन सरदार (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसी बाइक पर सवार मृतक की चाची सुशीला सरदार […]
पटमदा : पटमदा के दिघी मुख्य सड़क पर रविवार को सड़क का काम करवा रहे केके बिर्ल्डस के हाइवा ने मोटरसाइकिल (जेएच-05 एपी 2550) को चपेट में ले लिया. इससे इस पर सवार परसुडीह के भुवन सरदार (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसी बाइक पर सवार मृतक की चाची सुशीला सरदार व बहन लक्ष्मी सरदार घायल हो गयीं.
घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. सभी हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. मृतक के परिवार वालों को आनेदेने व मुआवजे की मांग को लेकर साढ़े चार घंटे तक बेलटांड़-बोड़ाम सड़क को जाम रखा. संध्या साढ़े छह बजे के करीब मृतक के भाई दलगोविंद सिंह सरदार व मधुसूदन सरदार के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को उठाया.
घटना के बाद हाइवा (ओआर 05 टी-4466) को थाने में खड़ा कर चालक भाग निकला. पुलिस ने हाइवा जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कई नेता पहुंचे
सड़क जाम किये लोगों को समझाने झाविमो के दुलाल भुइयां, भाजपा के हराधन दास, आजसू के प्रबोध महतो, अजीत महतो, अनादी, विशाल, पार्षद प्रदीप बेसरा, युवा नेता मुचीराम बाउरी, महावीर महतो, कृष्णा कुंभकार, मुखिया, समिति वार्ड सदस्य समेत कई नेता पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










