मजदूरी करने गये चाकुलिया के युवक की मुंबई में हत्या

चाकुलिया : चाकुलिया की कुचियाशोली पंचायत स्थित खड़बंदा गांव निवासी जगमोहन महतो उर्फ बिरोल महतो (28) की मुंबई में हत्या कर दी गयी. पड़ोसी गांव सांढ़पुरा के अरुण महतो जो एजेंट का काम करता है उसे तीन माह पूर्व काम करने के लिए मुंबई ले गया था. अरुण महतो ने ही दूरभाष पर उसकी हत्या […]
चाकुलिया : चाकुलिया की कुचियाशोली पंचायत स्थित खड़बंदा गांव निवासी जगमोहन महतो उर्फ बिरोल महतो (28) की मुंबई में हत्या कर दी गयी. पड़ोसी गांव सांढ़पुरा के अरुण महतो जो एजेंट का काम करता है उसे तीन माह पूर्व काम करने के लिए मुंबई ले गया था.
अरुण महतो ने ही दूरभाष पर उसकी हत्या होने की खबर जगमोहन महतो के परिजनों को दी. जगमोहन महतो अपने ससुराल खड़बंदा में रहता था. अरुण महतो उसे काम दिलाने की बात कह कर मुंबई ले गया था. वह वहां एलएनटी कंपनी में काम करता था. अरुण महतो ने दूरभाष पर मृतक की पत्नी चंपा महतो को सूचना दी कि एक नाले में जगमोहन की लाश मिली है.
चंपा महतो ने बताया कि मामला क्या है यह साफ नहीं किया जा रहा है. दूरभाष पर कई तरह की बातें बतायी जा रही है. दबाव बनाया जा रहा है कि फैक्स के माध्यम से पत्र भेज दिया जाये, कि शव मिल गया है, इसके बाद ही शव गांव भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










