रोजगार की मांग पर आइआरएल गेट जाम

मुसाबनी : आइआरएल में रोजगार की मांग को लेकर अहमदिया कॉलोनी के ग्रामीणों ने बुधवार रात में आइआरएल का गेट नंबर दो को जाम कर दिया. जाम के कारण रात से कंपनी के अयस्क लदे हाइवा का परिचालन बाधित है. गुरुवार दोपहर तीन बजे प्रभारी बीडीओ संदीप अनुराग टोप्पो, थाना प्रभारी अरुण कुमार दूबे तथा […]
मुसाबनी : आइआरएल में रोजगार की मांग को लेकर अहमदिया कॉलोनी के ग्रामीणों ने बुधवार रात में आइआरएल का गेट नंबर दो को जाम कर दिया. जाम के कारण रात से कंपनी के अयस्क लदे हाइवा का परिचालन बाधित है.
गुरुवार दोपहर तीन बजे प्रभारी बीडीओ संदीप अनुराग टोप्पो, थाना प्रभारी अरुण कुमार दूबे तथा आइआरएल के प्रबंधक केसी त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की. वार्ता में आइआरएल प्रबंधन के पदाधिकारियों के कहा कि फिलहाल बहाली नहीं हो रही है. आने वाले दिनों में जब खदान में मजदूरों की जरूरत होगी, तो अहमदिया कॉलोनी के बेरोजगार युवकों की बहाली की जायेगी.
वार्ता में प्रबंधन ने सड़क में पानी का छिड़काव करने की बात कही. इस आश्वासन पर जाम हटा. करीब 15 घंटे कंपनी का गेट जाम रहा. इस आंदोलन का नेतृत्व शेख फारुख कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अहमदिया कॉलोनी कंस्ट्रेटर प्लांट एवं टेलिंग पौंड से सटा है. इसके कारण यहां के निवासियों को हवा में उड़ते धूल से परेशानी होती है. उक्त क्षेत्र शून्य किमी प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आता है. ऐसे में यहां के बेरोजगारों को बहाली में प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










