बेनागाड़िया में खड़े हाइवा में लगी आग, जलकर राख

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 07 Jun 2026 7:50 PM

विज्ञापन

कौआमहल-बेनागाड़िया के पास शनिवार देर रात खाली हाइवा में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कौआमहल-बेनागाड़िया के पास शनिवार देर रात खाली हाइवा में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवा जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने वाहन में आग की लपटें उठती देख सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन शुरू कर दी. हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार हाइवा सड़क किनारे खड़ा था. देर रात अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गयी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जल गया. घटना के समय हाइवा में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि कौआमहल-बेनागाड़िया के पास हाइवा में आग लगने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, उन्होंने बताया कि अब तक वाहन मालिक की ओर से कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं दी गयी है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola