तनिष्क शोरूम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, ग्राहकों को भेंट किए गए पौधे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुमका. दुमका के टाटा चौक (भागलपुर रोड) स्थित तनिष्क शोरूम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया’

विज्ञापन

दुमका. उपराजधानी दुमका के टाटा चौक (भागलपुर रोड) स्थित तनिष्क शोरूम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत शोरूम प्रबंधन और कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया.

कार्यक्रम की शुरुआत शोरूम परिसर और एक स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर की गई. इस अवसर पर तनिष्क दुमका के स्टोर मैनेजर सुबोध सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन की अमूल्य धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि टाटा समूह हमेशा से सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहा है तथा इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरे स्टाफ ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ ली.

विज्ञापन

विशेष अवसर पर शोरूम में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया. साथ ही लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, पानी की बचत करने और अपने घरों के आसपास कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की गई. ग्राहकों ने इस पर्यावरण-हितैषी पहल की सराहना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता हांसदा, अवधेश कुमार, कुमारी रेखा, डॉली कुमारी और कृष्णा दत्ता ने सक्रिय योगदान दिया. अंत में सभी ने धरती को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola