शौर्य संपर्क दल ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की सुनी समस्याएं
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 07 Jun 2026 6:36 PM
दल ने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया.
संवाददाता, दुमका जेएंडबी सब एरिया की देखरेख में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट का शौर्य संपर्क दल रविवार को दुमका पहुंचा. दल ने जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया. पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी के निर्देश पर पहुंचे दल ने पेंशन, अभिलेख कार्यालय से संबंधित मामलों तथा अन्य विसंगतियों पर चर्चा की. प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन भी दिया गया. दल के सदस्यों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को समझ कर उनका समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित सेना परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं. मौके पर भूतपूर्व सैनिक संघ दुमका के अध्यक्ष दीपक कुमार, सार्जेंट निरंजन महतो, सूबेदार बासुकीनाथ चौधरी, हवलदार अमिताभ चौधरी समेत बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










