12-13 जून को दुमका में सजेगा बैडमिंटन का महाकुंभ, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 07 Jun 2026 6:19 PM

विज्ञापन

आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका शहर के इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को उमाशंकर चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 12 व 13 जून को दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आयोजन इंडोर स्टेडियम दुमका में किया जायेगा. इसमें जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक, 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक तथा पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे. महिला वर्ग में 13 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं व महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में सिंगल्स एवं डबल्स दोनों स्पर्धाओं के मैच खेले जायेंगे. प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. आयोजन समिति ने सिंगल्स स्पर्धा के लिए 100 रुपये तथा डबल्स स्पर्धा के लिए 200 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है. आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है. बैठक में बैडमिंटन संघ के सचिव दीपक कुमार झा, वाइस प्रेसिडेंट मो अकबर, आकाश मंडल, राधे वल्लभ भालोटिया, कोषाध्यक्ष मधुसूदन मुर्मू, सुनील हसदा, विक्रांत मुर्मू, जेवेल्सन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola