बारापलासी पहुंची पैसेंजर ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2014 5:01 AM

विज्ञापन

दुमका-बारापलासी रेलखंड पर परिचालन शुरू उमड़ी भीड़, दिखा उत्साह जामा/दुमका : बारापलासी के लोगों की चिरप्रतिक्षित मांग सोमवार को पूरी हुई. पहली बार यहां ट्रेन पहुंची. सोमवार को जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन (53553/53554) को विस्तारित कर इसका परिचालन बारापलासी तक कर दिया गया. दुमका से पहली बार पहुंची इस ट्रेन को लेकर लोको पायलट आरएन दास […]

विज्ञापन

दुमका-बारापलासी रेलखंड पर परिचालन शुरू

उमड़ी भीड़, दिखा उत्साह

जामा/दुमका : बारापलासी के लोगों की चिरप्रतिक्षित मांग सोमवार को पूरी हुई. पहली बार यहां ट्रेन पहुंची. सोमवार को जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन (53553/53554) को विस्तारित कर इसका परिचालन बारापलासी तक कर दिया गया. दुमका से पहली बार पहुंची इस ट्रेन को लेकर लोको पायलट आरएन दास लेकर आये.

इसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर यूके चौधरी, स्टेशन प्रबंधक श्रीप्रकाश, स्टेशन मास्टर रणधीर कुमार, शंटमेन राजेश कुमार यादव, जिला अभियंता हरीश मजूमदार, असिस्टेंट लोको पायलट कुंदन कुमार, गार्ड पीसी मोदी आदि मौजूद थे. दुमका से बारापलासी तक का यह रेलखंड मंदारहिल-दुमका परियोजना के तहत पूर्व रेलवे के आसनसोल डिवीजन में पड़ता है.

बारापलासी रेलवे स्टेशन में ट्रेन की पहली यात्र करने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखी. कई लोगों ने तो ट्रेन ही पहली बार देखा. इस क्षेत्र के लोग पिछले तीन दशक से ट्रेन परिचालन की मांग कर रहे थे. अंजनी खिरहर, जोशीलाल सोरेन, भास्कर सेन, चूड़ामणि यादव, पंचानन मांझी, राजकिशोर मुमरू, विनोद राउत, मुरलीधर जोशी, गौर हरि सिंह आदि ने बारापलासी तक ट्रेन के परिचालन पर खुशी जतायी.

कतार में लगकर लिया टिकट : हालांकि पहले दिन कई लोगों ने बेटिकट यात्र का मजा उठाया, लेकिन काफी संख्या ऐसे भी लोगों की रही, जिन्होंने ट्रेन के आने के बाद काउंटर में वजायाफ्ता लाइन में लगकर टिकट भी कटवाया. जिन 56 लोगों ने टिकट कटवाये, उससे रेलवे को 456 रुपये की आमदनी प्राप्त हुई.

रविवार को नहीं चलेगी ट्रेन : बारापलासी तक जाने वाली जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन रविवार को नहीं चलेगी. शेष अन्य दिनों में इस ब्रॉड गेज खंड पर उक्त पैसेंजर ट्रेन (53553/53554) का परिचालन होगा.

दुमका में दिखा उत्साह : दुमका रेलवे स्टेशन में भी इस दौरान खूब उत्साह देखने को मिला. झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोग भी बारापलासी तक रेल परिचालन शुरु होने पर खुश दिखे. झामुमो के नगर अध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि इससे जामा प्रखंडवासियों को काफी सुविधा होगी और वे सस्ती यात्र का सफर कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola