शादी का झांसा देकर यौन शोषण

Updated:
विज्ञापन

सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर पिछले तीन वर्ष से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कांड संख्या 117/13 भादवि की धारा 376, 498 ए व 34 के तहत […]

विज्ञापन

सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव निवासी 20 वर्षीय एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर पिछले तीन वर्ष से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कांड संख्या 117/13 भादवि की धारा 376, 498 ए व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

मां बनने वाली है पीड़िता

यौन शोषण के बाद अब पीड़िता मां बनने वाली है. आरोपी युवक मुनिलाल मुमरू भी पीड़िता के ही गांव कारुडीह का रहने वाला है. पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई, तो लोगों ने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया. उस वक्त लड़के के परिजन भी मान गये. बाद में तय हुआ कि उन दोनों की शादी बासुकिनाथ मंदिर में होगी.

शादी से पहले भाग गया युवक

शनिवार को शादी करने पहुंचा युवक बासुकिनाथ से शौच के बहाने मोटरसाइकिल से भाग खड़ा हुआ. शादी कराने के लिए युवक मुनिलाल मुमरू, उनके भाई रामशंकर मुमरू, पिता लखीराम मुमरू आदि युवती को लेकर बासुकिनाथ पहुंचे थे. पीड़िता के परिजनों ने मोटरसाइकिल को सरैयाहाट थाना को सुपुर्द कर दिया है.

आरोपी की मां है मुखिया

पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक उस युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन उसके परिजन उसपर शादी नहीं करने का दबाव बना रहे हैं. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. युवक मुनिलाल मुमरू के अलावा उनके भाई रामशंकर मुमरू, पिता लखीराम मुमरू व उसकी मां को भी कांड संख्या 117/13 में आरोपी बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola