बेंगलुरु में निर्माण कार्य के दौरान रामगढ़ के युवक की मौत

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के भालसुमर गांव के विनोद कुमार दर्वे, जो रोज़गार की तलाश में तीन सप्ताह पहले कर्नाटक के बेंगलुरु गए थे, कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विनोद शटरिंग कार्य में लगे थे। घटना की सही जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। विनोद की मौत से परिवार में शोक है; उनकी पत्नी गर्भवती है और एक पांच साल का पुत्र है। शव बेंगलुरु से गांव भेज दिया गया है, मंगलवार को पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

रोजगार की तलाश में तीन सप्ताह पहले कर्नाटक गया था विनोद दर्वे प्रतिनिधि, रामगढ़ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गए रामगढ़ प्रखंड के भालसुमर गांव के एक युवक की बेंगलुरु में दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान भालसुमर निवासी पियारचंद दर्वे के 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार दर्वे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार विनोद अपने बड़े भाई सुनील दर्वे के साथ करीब तीन सप्ताह पूर्व रोजगार की तलाश में कर्नाटक के बेंगलुरु गया था. वहां दोनों भाई निर्माण कार्य से जुड़े शटरिंग के काम में लगे हुए थे. रविवार को कार्य के दौरान हुई एक दुर्घटना में विनोद कुमार दर्वे की मौत हो गई. हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक परिजनों को नहीं मिल सकी है. मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को संबंधित ठेकेदार द्वारा भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.परिजनों ने बताया कि विनोद के शव को अंतिम संस्कार के लिए बेंगलुरु से गांव भेज दिया गया है. उसका शव भाई सुनील दर्वे के साथ भालसुमर के लिए रवाना हो चुका है और मंगलवार को गांव पहुंचने की संभावना है.विनोद की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उसकी पत्नी सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पांच वर्ष का एक पुत्र छोड़ गया है. वहीं उसकी पत्नी गर्भवती है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola