सड़क ऐसी कि ग्रामीण खुद भर रहे गड्ढे, 20 साल से मरम्मती का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

चांपाफुली तक जाने वाली जर्जर सड़क. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर में गोबिंदडीह से चांपाफुली तक करीब 20 साल पुरानी सड़क जर्जर हो गयी है. ग्रामीण गड्ढों में ईंट-कंक्रीट भरकर आवागमन करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में बांसकुली-दिगुली मुख्य सड़क के गोबिंदडीह मोड़ से गोबिंदपुर गांव होते हुए चांपाफुली तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क की हालत ऐसी है कि जगह-जगह कालीकरण उखड़ गया है और सड़क पर बिछाये गये पत्थर भी बाहर निकल गये हैं. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 20 वर्ष पहले आरईओ विभाग की ओर से गोबिंदडीह से चांपाफुली तक सड़क का निर्माण कराया गया था. इसके बाद सड़क की नियमित मरम्मती नहीं होने के कारण धीरे-धीरे सड़क पूरी तरह बदहाल होती चली गयी.

बारिश में बह गये सड़क के पत्थर, जगह-जगह बने गड्ढे

गोबिंदपुर गांव के अंदर बारिश के पानी के बहाव के कारण सड़क पर बिछाये गये पत्थर भी उखड़ गये हैं. इससे कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं.

सड़क की मरम्मती नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने खुद ही गड्ढों में ईंट के टुकड़े और कंक्रीट भरकर किसी तरह रास्ते को चलने लायक बनाया है. इसके बावजूद सड़क पर उबड़-खाबड़ पत्थर और कंक्रीट के टुकड़े बिखरे रहने से लोगों को परेशानी हो रही है.

ग्रामीण कार्य विभाग के जेई ने किया सर्वे

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मती की मांग लंबे समय से की जा रही है. ग्रामीणों के अनुरोध पर ग्रामीण कार्य विभाग के जेई ने सड़क का सर्वे भी किया है.

हालांकि, अब तक सड़क निर्माण या मरम्मती कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है. इसके कारण ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

पहाड़ से आत्मनिर्भरता तक: पहाड़िया दीदियों ने मिलकर खड़ा किया 90 लाख का बिजनेस

गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने को मजबूर

गोबिंदपुर गांव के अंदर सड़क की स्थिति सबसे खराब बतायी जा रही है. गड्ढों को भरने के लिए डाले गये ईंट और कंक्रीट के टुकड़ों के ऊपर से ही ग्रामीणों को आवागमन करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मती और आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola