समय पर खिलाएं कृमिनाशक गोली, बच्चों को रखें स्वस्थ और निरोग: बीडीओ
काठीकुंड प्रखंड में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने एलबेंडाजोल की दवा वितरित की। 1 से 19 वर्ष के 40, 462 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में 111 आंगनबाड़ी केंद्रों और 197 विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों और अभिभावकों को संक्रमण रोकने के उपाय बताए। अधिकारियों ने दवा समय पर देने की अपील की ताकि बच्चे स्वस्थ रहें।
प्रतिनिधि, काठीकुंड काठीकुंड प्रखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय काठीकुंड एवं प्लस टू उच्च विद्यालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सौरभ कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कृमिनाशक दवा दी गयी. सीएचसी की ओर से प्रखंड क्षेत्र में कुल 40,462 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से 111 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 197 विद्यालयों में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों और अभिभावकों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी. बीडीओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित समय पर कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं, ताकि वे स्वस्थ और निरोग रह सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










