साइबर ठगी की रकम का हंसडीहा कनेक्शन, ₹1 लाख के ट्रांजेक्शन की जांच में पहुंची MP पुलिस
मध्य प्रदेश पुलिस साइबर ठगी मामले की जांच के सिलसिले में हंसडीहा पहुंची. पेट्रोल पंप संचालक के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे ठगी के एक लाख रुपये.
हंसडीहा : साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना की पुलिस सोमवार को हंसडीहा पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने निलेश किसान सेवा केंद्र के संचालक से पूछताछ की और बैंक खाते से संबंधित जानकारी जुटायी.
आपके शहर में
एक लाख रुपये ट्रांसफर होने का मामला
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी के एक मामले की जांच के दौरान पता चला कि ठगी की राशि में से एक लाख रुपये हंसडीहा स्थित निलेश किसान सेवा केंद्र के बैंक खाते में ट्रांसफर किये गये थे. इस संबंध में पीड़ित की ओर से महाराष्ट्र में मामला दर्ज कराया गया था. राशि के लेन-देन की कड़ी की जांच करते हुए शिवगढ़ थाना पुलिस हंसडीहा पहुंची.
ऑनलाइन भुगतान की बतायी जानकारी
पूछताछ के दौरान पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष एक ग्राहक ने उनके पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदा था. भुगतान के तौर पर ग्राहक ने ऑनलाइन माध्यम से एक लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किये थे. उस समय यह सामान्य व्यावसायिक लेन-देन प्रतीत हुआ था. बाद में जानकारी मिली कि उक्त राशि साइबर ठगी से प्राप्त रकम थी.
बैंक लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जुटाये
शिवगढ़ थाना पुलिस ने बैंक खाते के लेन-देन, संबंधित ग्राहक की पहचान और राशि के स्रोत से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली. पुलिस मामले में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. जांच के दौरान हंसडीहा थाना की पुलिस ने भी शिवगढ़ पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए