रानीश्वर में 7.16 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति,पक्कीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर में 7.16 किमी सड़क निर्माण स्वीकृत.पीएम आभा व ग्राम सड़क योजना से सुगम होगा आवागमन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर : ग्रामीण कार्य विभाग से रानीश्वर प्रखंड में कुल 7.16 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. चार अलग-अलग सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है. इनमें प्रधानमंत्री आभा योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम आभा योजना से दो सड़कों का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री आभा योजना के तहत मसानपाड़ा से पीडब्ल्यूडी रोड तक 2.160 किलोमीटर तथा पीडब्ल्यूडी रोड से सोनाईपुर भाया कांजीहाड़ा तक 1.190 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इन दोनों सड़कों के निर्माण से संबंधित गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

पीएम ग्राम सड़क योजना से भी दो सड़कों को मिली मंजूरी

वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नयापाड़ा से पारपलसा तक 2.160 किलोमीटर तथा दातनकाठी से आरइओ रोड तक 1.510 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. ग्रामीण कार्य विभाग के जेई स्वौगत मांझी ने बताया कि चारों सड़कों में सबसे पहले पीएम आभा योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा. इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत सड़कों का निर्माण कराया जायेगा.

वोट बहिष्कार की चेतावनी के बाद मिला था आश्वासन

उल्लेखनीय है कि रांगालिया पंचायत के मुर्गाबनी (मसानपाड़ा) गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वोट बहिष्कार का एलान किया था. इसके बाद विभागीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, बीडीओ और मुखिया समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचे थे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को पक्की सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया था.

पक्की सड़क बनने से दूर होगी ग्रामीणों की परेशानी

उपरोक्त चारों सड़कें वर्तमान में कच्ची हैं. बरसात के दिनों में इन सड़कों पर आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. चारों सड़कों के पक्कीकरण के बाद ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola