पुलिस जवान बने ‘भाई’, छात्राओं ने बांधी राखी; रानीश्वर में रक्षाबंधन पर विशेष पहल

Updated:
विज्ञापन

पुअनि को राखी बांधती छात्राएं व वेस्ट राखी चयन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

सिदो-कान्हू स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव. छात्राओं ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर स्नेह और सुरक्षा का संदेश दिया. प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर : सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में सोमवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाने और थाली सजाने की प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिथियों ने किया उत्कृष्ट राखी और थाली का चयन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रानीश्वर थाना के पुअनि विशाल खलखो और वीरबल राम उपस्थित रहे. रानीश्वर थाना से पुलिस बल भी कार्यक्रम में शामिल हुआ. अतिथियों ने सबसे पहले उत्कृष्ट राखी और थाली का चयन किया. इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान के लिए भी प्रतिभागियों का चयन किया गया.

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार मिलने पर छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया.

छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अतिथियों और पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी. इस अवसर पर रक्षाबंधन के पर्व का भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के भाव से जुड़ा संदेश भी दिया गया.

पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील

पुअनि विशाल खलखो ने राखी और थाली प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी. उन्होंने बच्चों से हर तरह की प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए.

विद्यालय के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया. उप प्राचार्य रक्षाकर पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola