अंतिम सोमवार पर शुम्भेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,पूरे दिन शिवमय रहा माहौल

Updated:
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर शुम्भेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन के अंतिम सोमवार पर शुम्भेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट : सावन महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर शुम्भेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर की पूजा-अर्चना

मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु बड़ी संख्या में कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित करते नजर आए. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा.

सुरक्षा को लेकर किए गए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे. श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था संभालने में समिति के सदस्य भी सक्रिय रहे.

पूरे दिन शिवमय रहा माहौल

श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola