हादसा . पूजा देखकर लौट रहे युवक को एक के बाद एक 3-4 ट्रकों ने रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

जेवीएम ने जलाया संपत्ति एवं क्षति निवारण अधिनियम की प्रतियां अिधनियम को बताया जनविरोधी दुमका : झारखंड विकास मोरचा की दुमका जिला इकाई ने बुधवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया तथा सरकार द्वारा लागू किये गये संपत्ति निवारण एवं क्षति निवारण अधिनियम-2016 की प्रतियों को वीर कुंवर सिंह चौक पर जलाकर अपना विरोध […]
विज्ञापन
जेवीएम ने जलाया संपत्ति एवं क्षति निवारण अधिनियम की प्रतियां
अिधनियम को बताया जनविरोधी
दुमका : झारखंड विकास मोरचा की दुमका जिला इकाई ने बुधवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया तथा सरकार द्वारा लागू किये गये संपत्ति निवारण एवं क्षति निवारण अधिनियम-2016 की प्रतियों को वीर कुंवर सिंह चौक पर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया. केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि जनता के हित एवं जनमुद्दों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही, जबकि जनता सर्वोपरि है. सरकार का रवैया तानाशाही है.
इस एक्ट से सरकार के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं कर पायेगा. बाद में एक नुक्कड़ सभा भी की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने किया. जबकि नुक्कड़ सभा को जरमुंडी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पिंटू अग्रवाल, छोटो मुर्मू, परितोष सोरेन, विनोद शर्मा, रुसीलाल टुडू, मो जमील, कर्नल भगत, जयकांत मंडल, सुभाष चंद्र मरांडी, जहीर खान, अशोक मंडल, रुद्र गोरायं, निर्मल हाजरा, उज्ज्वल पासवान, अशोक मोर, मो कबीर, पीटर मिंज, राजेश सिंह, सुदेश मुर्मू, मोहन यादव आदि मौजूद थे.
लूट कर भाग रहे चावल लोडेड ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
बंगाल के बोलपुर से चावल लेकर ट्रक जा रहा था बिहार
घात लगाकर अपराधियों ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट में लूटा ट्रक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










