सीता नवमी को 30 हजार श्रद्धालुओं ने की फौजदारीनाथ की पूजा

Updated:
विज्ञापन
सीता नवमी को 30 हजार श्रद्धालुओं ने की फौजदारीनाथ की पूजा

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रविवार को सीता नवमी के अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रविवार को सीता नवमी के अवसर पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा संपन्न करायी गयी. लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस और गंगाजल से पंचामृत स्नान कराया. मंदिर परिसर में कई श्रद्धालुओं ने बच्चों का उपनयन और मुंडन संस्कार भी कराया. सरकारी पूजा के बाद गर्भगृह का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर पूजा की. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि इस दिन मां जानकी और भगवान श्रीराम की भी पूजा की जाती है. महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा. पुलिस बल द्वारा व्यवस्था बनाए रखी गई.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola