हादसा : बाइक की टक्कर से एक ही परिवार के चार घायल

Published by : ANAND JASWAL Updated At : 25 Apr 2026 7:02 PM

विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार होकर दुर्गापुर साप्ताहिक हाट जा रहे थे. इसी दौरान ढलान के पास काठीकुंड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर ढलान के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के निर्देश पर एसआइ राजन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. डॉ रवि शंकर प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया. घायलों में सुलेमान देहरी, मिलन देहरी और पांच वर्षीय काजल कुमारी को हल्की चोटें आयी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. वहीं राहील कुमारी के चेहरे, मुंह व दांत में गंभीर चोट आने के कारण बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. घायल सुलेमान देहरी ने बताया कि वे सभी सरकीपहाड़ पहाड़िया टोला के रहनेवाले हैं. एक ही बाइक पर सवार होकर दुर्गापुर साप्ताहिक हाट जा रहे थे. इसी दौरान ढलान के पास काठीकुंड से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे सभी सड़क पर गिर गये. टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola