रास्ते पर दीवार बनाने के बाद दो पक्षों में बढ़ा विवाद

Published by :JIYARAM MURMU
Published at :26 Apr 2026 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
रास्ते पर दीवार बनाने के बाद दो पक्षों में बढ़ा विवाद

एक पक्ष की ओर से ईंट की दीवार खड़ा कर देने से विवाद बढ़ गया. मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों में आक्रोश हो गया.

विज्ञापन

प्रशासन के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में हुई वार्ता, मामला शांत प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन, ईदगाह प्राथमिक विद्यालय व करीब 25 से 30 घरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते पर एक पक्ष की ओर से ईंट की दीवार खड़ा कर देने से विवाद बढ़ गया. मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों में आक्रोश हो गया. मामला तूल पकड़ लिया. सूचना मिलते ही सीओ देवराज गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए रविवार को थाना प्रभारी मुराद हसन के साथ विवादित स्थल पहुंचे. दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गयी. जांच के दौरान सीओ ने पाया कि विवादित भूमि जमाबंदी है, जिससे स्पष्ट हुआ कि इस मामले का समाधान आपसी सहमति से ही संभव है. उन्होंने दोनों पक्षों को पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में बैठकर वार्ता करने तथा शांतिपूर्ण तरीके से विवाद का समाधान निकालने का निर्देश दिया. सीओ ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रशासन की पहल के बाद क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि ग्रामीणों से जल्द समाधान की उम्मीद है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola