ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को साहेबलाल सुबह खेत देखने के लिए निकला था. इस क्रम में पांव फिसलने के कारण वह ऊंचाई से गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया
जसीडीह-दुमका रेलखंड पर कैरो गांव के पास हादसा प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जसीडीह-दुमका रेलखंड पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के कैरो गांव के पास पोल संख्या 44/16 व 44/17 के बीच 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश बरामद हुई है, उसकी पहचान 50 वर्षीय साहेबलाल हेंब्रम, ग्राम बघिया, जमुआ निवासी बतायी जाती है. मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी. पुलिस की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. शव की शिनाख्त की. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को साहेबलाल सुबह खेत देखने के लिए निकला था. इस क्रम में पांव फिसलने के कारण वह ऊंचाई से गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




