दुमका के जामा में टेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर और फिर 50 मीटर तक घसीटा, युवक की मौके पर मौत
दुमका जिले का जामा थाना. फोटो: प्रभात खबर
Road Accident: दुमका के जामा में तेज रफ्तार टेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद ड्राइवर फरार हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. हादसे से गांव में मातम और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
जामा से डॉ सनथ यादव की रिपोर्ट
Road Accident: झारखंड के दुमका जिले के जामा थानांतर्गत जामा-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. चिकनियां गांव के पास तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक नितेश हासदा की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
टेलर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, चिकनियां पंचायत के खिलकिनारी गांव निवासी नितेश हासदा अपनी यामाहा बाइक से जामा के रास्ते पालाजोरी जा रहा था. इसी दौरान चिकनियां स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि नितेश सड़क पर गिर पड़ा और टेलर के पहिए के नीचे आ गया. बताया जा रहा है कि टेलर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
पुलिस ने टेलर लेकर भाग रहे ड्राइवर रगेदकर पड़का
हादसे के बाद ड्राइवर टेलर लेकर फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से इसकी सूचना तुरंत जामा थाना को दी गई. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए टेलर को जामा के समीप रगेदकर पकड़ लिया और उसे थाना लाकर रखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी अजीत कुमार एवं एसआई संजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को बड़ी मुश्किल से समेटकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
इसे भी पढ़ें: कुड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा, शराब लदी गाड़ी और स्कूटी में जोरदार टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत
सड़क हादसे ने छीना इकलौता सहारा
इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया. गांव में हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही सवाल-क्या तेज रफ्तार का यह कहर यूं ही मासूम जिंदगियां लीलता रहेगा. समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.
इसे भी पढ़ें: चूल्हे से निकली चिंगारी से 10 लाख संपत्ति खाक, घर तो गया; जीवन में भी लगी आग
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए