हंसडीहा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, लेथ मशीन समेत कई उपकरण बरामद

Updated:
विज्ञापन

इसी मकान में चल रही थी अवैध मिनी गन फैक्ट्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंसडीहा में पुलिस ने एक मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. कोलकाता एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में लेथ मशीन और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त किए गए हैं. पुलिस ने इस ठिकाने को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा में रेलवे ओवरब्रिज के समीप बुधवार देर शाम पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के एक ठिकाने का खुलासा किया. रामगढ़ मोड़ के पास स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने लेथ मशीन समेत हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किये. कार्रवाई के बाद पुलिस ने मकान को सील कर दिया. छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
इसी मकान में चल रहा था मिनी गन फैक्ट्री | Prabhat Khabar Network
मकान जिसमे चल रहा था मिनी गन की अवैध फैक्ट्री | Prabhat Khabar Network

कोलकाता एसटीएफ के इनपुट पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले कोलकाता एसटीएफ ने हथियार तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में हंसडीहा में अवैध रूप से पिस्टल और देशी हथियार तैयार किये जाने की जानकारी सामने आयी. इसके बाद कोलकाता एसटीएफ ने दुमका पुलिस को इनपुट दिया.

सूचना मिलते ही दुमका पुलिस ने चिन्हित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की. तलाशी के दौरान वहां हथियार निर्माण से संबंधित मशीन और अन्य उपकरण मिले. पुलिस ने लेथ मशीन सहित कई सामान जब्त किये हैं. प्रारंभिक जांच में इन उपकरणों का इस्तेमाल अवैध हथियार तैयार करने में किये जाने की आशंका जतायी गयी है.

एसपी पहुंचे हंसडीहा, नेटवर्क की जांच शुरू

छापेमारी की सूचना पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी हंसडीहा पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर बरामद सामान की जानकारी ली. कार्रवाई में हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद, थाना प्रभारी अजीत यादव, सरैयाहाट थाना प्रभारी अनुज कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित कोलकाता एसटीएफ की टीम मौजूद रही.

एसपी ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गयी है. मौके से लेथ मशीन समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं. मामले की जांच जारी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठिकाने से हथियार निर्माण और तस्करी का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola