सोनू राउत मौत मामले में जरमुंडी विधायक समेत नौ आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा थाना में मौजूद मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोनीहाट डाक बंगला परिसर में सोनू राउत का शव पंखे से लटका मिला, जिसे परिजन हत्या बता रहे हैं. जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट डाक बंगला परिसर में 24 अगस्त को 28 वर्षीय सोनू राउत का शव पंखे से लटका मिलने के मामले में पुलिस की जांच जारी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है. वहीं, पुलिस के अनुसार आवेदन में नामजद सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन

विधायक समेत नौ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता अनिल राउत के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों में जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, उनकी पत्नी, पुत्र रवि कुमार, रवि कुमार की पत्नी, मिथिलेश कुमार सिंह, उनकी पत्नी, मिथिलेश कुमार सिंह का पुत्र, विधायक का निजी चालक और निजी स्टाफ शामिल हैं. परिजनों ने सभी पर सोनू की हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है.

नाश्ता बनाने के बाद कमरे में गया था सोनू

बताया गया कि सोनू राउत पिछले करीब दो महीने से जरमुंडी विधायक के यहां खाना बनाने का काम करता था. मनसा पूजा के लिए वह अपने गांव गया था और शनिवार को नोनीहाट वापस लौटा था. 24 अगस्त की सुबह उसने नाश्ता बनाया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया. दोपहर में खाना बनाने के लिए जब उसे खोजा गया, तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला.

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद थाना प्रभारी अजित कुमार यादव और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाये.

परिजनों को न्यायालय लेकर पहुंची पुलिस

मामले के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक जिमी हांसदा बुधवार को मृतक के परिजनों को न्यायालय लेकर पहुंचे. मृतक के पिता अनिल राउत, छोटा भाई करण कुमार, फुफेरा भाई बजरंगी राउत तथा गांव के विनोद राउत और प्रदीप राउत इस दौरान मौजूद थे. सभी दोयम तेलियाडीह गांव, थाना सारवां, जिला देवघर के निवासी हैं.

थाना प्रभारी अजित कुमार यादव एवं अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक जिमी हांसदा ने बताया कि मामले की विधि-सम्मत तरीके से जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद सभी नौ आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola