sitamarhi News: बेलसंड में झाड़ियों से मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

लोहासी गांव के सरेह में झाड़ियों के पास जांच करती पुलिस
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी गांव के सरेह में शनिवार को झाड़ियों के बीच एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 11 निवासी हरिश्चंद्र राय की 48 वर्षीय पत्नी सुरजी देवी के रूप में हुई है।
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी गांव के सरेह में शनिवार को झाड़ियों के बीच एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 11 निवासी हरिश्चंद्र राय की 48 वर्षीय पत्नी सुरजी देवी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है।
शरीर पर चोट के कई निशान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
जानकारी के अनुसार, सुरजी देवी की पहली शादी गांव के ही सहदेव राय से हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं और सभी की शादी हो चुकी है। करीब चार-पांच साल पहले उन्होंने वार्ड 11 के ही विधुर हरिश्चंद्र राय से प्रेम विवाह कर लिया था और उनके साथ रहने लगी थीं। हरिश्चंद्र राय की पहली पत्नी से तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष जंगो राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।
मृतका के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे बेरहमी से मारपीट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से मृतका के परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
सीतामढ़ी जिले के बेलसंड से तुषिम कुमार सोलंकी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




