सीतामढ़ी: 27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, युवाओं से खेल और फिटनेस पर होगा संवाद

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देतीं एनएसएस प्रभारी प्रो आरती पांडेय

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी के राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय में 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' और 'विकसित भारत युवा कनेक्ट' कार्यक्रम आयोजित होगा. यह कार्यक्रम युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 27 अगस्त को राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ एवं ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा. इसका उद्देश्य युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेल, फिटनेस और नेतृत्व पर युवाओं से होगा संवाद

कार्यक्रम के दौरान खेल, फिटनेस, नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर युवाओं से संवाद किया जाएगा.

आयोजकों के अनुसार युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर भी जोर रहेगा.

‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़ेंगे युवा

‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा.

कार्यक्रम में युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

महाविद्यालय की छात्राएं लेंगी सक्रिय भागीदारी

राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अन्य युवा भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करेंगे.

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आरती पांडेय और डीवाइओ राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: SSB जवानों की कलाई पर बच्चों ने बांधी राखी, पीपराकोठी में रक्षाबंधन पर दिखा भावुक नजारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन