सीतामढ़ी: बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम, दो घंटे बंद रहेगी सप्लाई, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर और बोखड़ा में 26 अगस्त को 2 घंटे बिजली गुल रहेगी. सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक पावर ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. उपभोक्ताओं से अपील है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के 132/33 केवी पावर ग्रिड से ऊर्जान्वित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोखड़ा और 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र रून्नीसैदपुर में बुधवार, 26 अगस्त को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 132 केवी हाफ मेन बेस के मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Runni Saidpur News: मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

सहायक कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल रून्नीसैदपुर सोनिका कुमारी ने बताया कि 132 केवी हाफ मेन बेस में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है.

मेंटेनेंस कार्य के दौरान बोखड़ा और रून्नीसैदपुर के 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से होने वाली बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक रहेगी बिजली कटौती

विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी. इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी.

विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन